Friday, November 6, 2009

कुदरत के पास

दोस्तों आज हम आपको ले चल रहे है कुदरत के पास


इटली यानी यूरोप का ड्राइंग रूम, भारत यानी खूबसूरत आर्किटेक्चर के नमूनों का देश, फ्रांस जहां है एफिल टावर, अमेरिका का स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी। ऐसे ही दुनिया के तमाम वंडर्स के बारे में तुमने जरूर सुना होगा। आज हम जिन वंडर्स की बात करने वाले हैं, वे एशियाई देशों में स्थित हैं। और ये इंसानों ने नहीं बल्कि प्रकृति ने बनाए हैं। वैसे, इन्हें देखकर ऐसा नहीं लगता कि ये खूबसूरत और हैरान कर देने वाली कृतियां इंसानों की बनाई हुई नहीं हैं! फिर देर किस बात की, चलो चलें..
चॉकलेट हिल्स
नाम पढते ही जेहन में चॉकलेट से बने हिल्स का ख्याल आया होगा। लेकिन फिलीपींस के बोहोल प्रांत की इस खूबसूरत कृति की बात ही कुछ ऐसी है कि इसका नाम पड गया चॉकलेट हिल्स। दरअसल, यह दुनिया भर के सैलानियों को अपनी चॉकलेटी रंगत वाली पहाडियों के चलते आकर्षित करता है।
वास्तव में, यह चॉकलेटी रंगत सालो भर नहीं रहती। आम दिनों में इन पहाडियों पर हरी घास फैली रहती है। लेकिन गर्मी यानी सूखे मौसम में यह घास सूखकर चॉकलेट के रंग में नजर आने लगती हैं। कई किलोमीटर में फैली और डेढ हजार से ज्यादा नुकीली व गुंबदनुमा ये पहाडियां लाइमस्टोन से बनी हैं।
माउंट डमावैंड
सक्रिय ज्वालामुखी है माउंट डमावैंड। यह पर्वत मध्यपूर्व का सबसे ऊंचा प्वाइंट है। ईरान में इसका सर्वोच्च शिखर नजर आता है। पूरे एशिया का यह सर्वोच्च ज्वालामुखी पर्वत है। इस जगह पर चमत्कारिक गुणों से भरपूर कई गर्म झरने हैं। स्थानीय लोग ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के सैलानी बडे से बडे घावों और चर्म रोगों के निदान लिए इस पानी को अद्भुत बताते हैं।
डेड सी
सी ऑफ सॉल्ट डेड सी को इस नाम से भी लोग जानते हैं। जॉर्डन से इजरायल तक फैली इस झील का पानी अत्यधिक खारा है, इसलिए इसका नाम डेड सी पड गया। इसका पानी समुद्र के पानी से आठ गुना या यूं कहें कि इससे कहीं ज्यादा खारा है। यही वजह है कि चालीस से ज्यादा मील में फैली इस झील में जीवन संभव नहीं है। हालांकि बावजूद डेड सी में बैक्टीरिया औैर माइक्रो फंजाई मौजूद हैं। एक मजेदार बात, अत्यधिक खारेपन के चलते इस झील पर तुम आराम से लेट सकते हो। बहरहाल, हालिया शोध के मुताबिक, डेड सी सिकुड रहा है, क्योंकि इसकी दिशा बदल रही है।
कॉक्स बाजार तट
कॉक्स बाजार, बांग्लादेश का डिस्ट्रिक्ट हेडक्वॉर्टर है। यहीं समुद्र के किनारे विशाल क्षेत्रों में फैला है कॉक्स बाजार तट। यह एशिया ही नहीं, बल्कि दुनिया का सबसे लंबा समुद्र तट है। लगभग 125 किलोमीटर क्षेत्र में फैले इस तट पर सैलानी अक्सर सनबाथ के लिए आते हैं। इस तट का नामकरण ब्रिटिश ऑफिसर कैप्टेन कॉक्स के नाम पर पडा है। इसे पेनोवा के नाम से भी जाना जाता है, जिसका अर्थ होता है-पीला फूल।
प्यूर्टो प्रिंसेसा रिवर पार्क
प्यूर्टो प्रिंसेसा एक भूमिगत नदी है। भारत में भी गंगा, जमुना के साथ एक और नदी सरस्वती का जिक्र होता है। हालांकि सरस्वती अब विलुप्त हो चुकी है। लेकिन सैटेलाइट मैपिंग से उसके भूमिगत होने के अवशेष मिले हैं। बहरहाल, प्यूर्टो प्रिंसेसा एशिया की सबसे लंबी और दुनिया की दूसरी सबसे लंबी भूमिगत नदी है। यह फिलीपींस की सेंट पॉल पहाडियों की श्रृंखला में स्थित है। यही कारण है कि इसे सेंट पॉल नदी भी कहते हैं। यह नदी जिन कंदराओं से होकर गुजरती है, उनके ऊपर की हरियाली देखते बनती है। इसमें एशिया की अलग-अलग प्रजातियों के पेड पौधे पाए जाते हैं। कुल मिलाकर, इसमें आठ सौ प्रकार की प्रजातियां मौजूद हैं।
सुंदरबन
सुंदरबन यानी सुंदर बगीचा, दुनिया का सबसे बडा मैंग्रोव वनक्षेत्र है। इसका अधिकतर हिस्सा बांग्लादेश फिर पश्चिम बंगाल, भारत में फैला हुआ है। इन दोनों देशों का प्रयास है कि यह नेचुरल वंडर दुनिया के सात अजूबों के फेहरिस्त में शुमार हो। रॉयल बंगाल टाइगर का यह घर है। सुंदरबन अन्य जीव-जंतुओं की प्रजातियों को भी सुरक्षित और बेहतर जीवन-स्तर मुहैया कराता है। यहां तुम्हें मिलेंगे स्तनधारियों की 42, रेंगने वाले जंतुओं और उभयचरों की 35, पक्षियों की 270 और मछलियों की लगभग 120 प्रकार की प्रजातियां। इनमें से कई बेहद खतरनाक और खूंखार भी हैं।
जेजे टीम
एशिया में कुदरत के कुछ ऐसे करिश्में हैं, जिन्हें देखकर तुम चकित रह जाओगे। आओ चलते हैं नेचुरल वंडर्स की खूबसूरत

लिंगो भाषा की जानकारी

आज आप दोस्तों को एक नई भाषा के बारे में बता रहे है
कुछ फेवरिट ट‌र्म्स-
gud mng...ve a nic day (Good morning, have a nice day)
ppl (People)
wmro ll meet n coll (Tomorrow well meet in college)
gnsd (good night sweet dreams)
don ygt w msg (Dont forget to message)
plz cal (Please call)
c u @ hm (See you at the home)
sry i cant cme (Sorry I cant come)
hw s lyf? (How is life?)
i lyk ur coat (I like your coat)
i hv sum prob wid my comp (I have some problem with my computer)
my sys s nt wrkin (My system is not working)
k c u wmro (Okay. See you tomorrow)
जिस एसएमएस लैंग्वेज का जबर्दस्त क्रेज तुम लोगों में है, वह अब ग्लोबलाइज हो चुकी है और जल्द ही एक नई लैंग्वेज के तौर पर इसकी एंट्री होने वाली है। यही है लिंगो लैंग्वेज..

Tuesday, November 3, 2009

इन्सान की खोज कब पुरी होगी

प्रिय साथियों ,
एक बार पुनः आपके पास हाजिर है /अपने विचारो को लेकर अपने लोगो के पास आपके पास एक ऐसे
द्वंधको लेकर जिसका जवाब हमारे पास नही था / हमें पता है की विचारो के इस केन्द्र विन्दु में हमने जो
पॉइंट रखे है वो काफी हद तक अंधेरे में है हम ख़ुद नही समझ पा रहे है की ऐसा क्यो हो रहा है

जब कोई अपना यू पराया होता है तो ऐसा लगता है की जीने की तमन्ना को खत्म कर दो मै समझ
नही पाता की आख़िर इन्शान इतना क्यो बदल जाता है की वो अपनों को भुला बैठता है / आख़िर क्यो ? रिश्तो की डोर आज के समय में बिखरने लगी है / आज हम एक दुसरे के पूरक न होकर
एक दुसरे से इर्ष्या ,भाव रखने लगे है आख़िर क्यो ? आज क्यो देश धर्मं , जाती के नाम पर बट
जाता है क्यो इन्सान जाती के नाम पर मर मिटता है /इतनी हैवानियत तो हम इंसानों में तब
भी ना थी जब हम वास्तव में आदिम युग में थे / हमारा प्रयास कब होगा मानव उथान के प्रति कब
हम जागरूक होंगे मानव के विकास के प्रति हमें जवाब चाहिए आज के मिडिया से ,आज के नव युवक से ,आज की राज निति से /

भारतीय एकता संगठन परिवार की तरफ़ से

राहुल मिश्रा की कलम से

Saturday, October 17, 2009

Deepawali ki shubhakamnaye 2009


प्रिय साथियों ,


दीपो का त्यौहार दिवाली आप सब के जीवन में सुख समृधि और सम्पनता लेकर आए यही हमारी मंगल

कामना है / दीपावली के इस पावन पर्व पर आइये हम सब मिलकर एकता के दीप जलाये , ज्ञान का

प्रकाश प्रज्वलित करे ,समानता की रंगोली बनाये आइये हम सब मिलकर एक जगमगाता भारत बनाये

जहा कही पर भी अज्ञानता का अन्धकार न हो / सब में सद्भाव हो

दीपो के इस त्यौहार का भरपूर आनद उठाये पर पर्यावरण प्रकिती का खास ख्याल रखे / जयादा पटाखे ना

जलाये ये पर्यावरण के लिए हानिकारक है

प्रकाश एक दीप गरीबो के घर में जाकर जरुर जलाये आवो हम सब मिलकर दीपावली मनाये /


भारतीय एकता संगठन परिवार

Friday, September 25, 2009

दिवाली की शुभ कामना


दीपो के त्यौहार दिवाली की शुभकामनाये
हमारी तरफ़ से
भारतीय एकता संगठन

दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभ कामना

सभी पढ़ने वालो को ,देखने वालो को ,देशवाशियों को दुर्गा पूजा , ईद ,रमजान ,दसहरा की
भारतीय एकता संगठन परिवार की तरफ़ से ढेरो शुभकामनाये और प्यार
नोट पर्व पर शालीनता का परिचय दे त्यौहार का आनंद उठाए और दूसरो को भी आनद उठाने दे

जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है
किसी आपात घड़ी में सावधानी से काम ले

भारतीय एकता संगठन
साथियों ,
अभी त्योहारों का सीजन चल रहा है / अभी हाल ही में मुसलमान भाइयो का त्यौहार ईद गया तो
हिंदू धर्मं का दसहरा और नवरात्री चालू हो गए वस्तुतः ये पर्व हम मानव के बीच एक सद्भावना का
संदेश लेकर आते है /जिनका उद्देश्य मानव को मानव से जोड़ना होता है / हर धर्मं का सार यही है की
इंसानों में प्रेम हो सद्भावना हो , और एक दुसरे के लिए प्यार हो

आइये त्योहारों के इस सीजन में हम भी धर्म की सही शिक्षा का पालन करे मानव सेवा करे

भारतीय एकता संगठन