Friday, September 25, 2009

दिवाली की शुभ कामना


दीपो के त्यौहार दिवाली की शुभकामनाये
हमारी तरफ़ से
भारतीय एकता संगठन

दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभ कामना

सभी पढ़ने वालो को ,देखने वालो को ,देशवाशियों को दुर्गा पूजा , ईद ,रमजान ,दसहरा की
भारतीय एकता संगठन परिवार की तरफ़ से ढेरो शुभकामनाये और प्यार
नोट पर्व पर शालीनता का परिचय दे त्यौहार का आनंद उठाए और दूसरो को भी आनद उठाने दे

जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है
किसी आपात घड़ी में सावधानी से काम ले

भारतीय एकता संगठन
साथियों ,
अभी त्योहारों का सीजन चल रहा है / अभी हाल ही में मुसलमान भाइयो का त्यौहार ईद गया तो
हिंदू धर्मं का दसहरा और नवरात्री चालू हो गए वस्तुतः ये पर्व हम मानव के बीच एक सद्भावना का
संदेश लेकर आते है /जिनका उद्देश्य मानव को मानव से जोड़ना होता है / हर धर्मं का सार यही है की
इंसानों में प्रेम हो सद्भावना हो , और एक दुसरे के लिए प्यार हो

आइये त्योहारों के इस सीजन में हम भी धर्म की सही शिक्षा का पालन करे मानव सेवा करे

भारतीय एकता संगठन

Saturday, August 29, 2009

स्वतंत्रता दिवस की शुभ कामनाये

साथियों


आप सबको भारत के स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक मगल कामनाये आइये हम सब मिल कर अपने देश
के इस सबसे बड़े पर्व को सौल्लास से मनाये गाँधी , नेहरू , बोस ,टैगोर ,भगत सिंह , चन्द्रसेखर , अशफाक के बलिदान को यो न भुला दे गर्व से कहो हम भारतीय है

भारतीय एकता संगठन

समय के साथ आगे चलो

आज समय है आगे बढ़ने का लोग आगे बढ़ रहे है / किसी के पास ये सोचने का समय नही है की हम
आगे कहा जा रहे है / हम आगे किनका अनुसरण कर रहे है / हमारे देश के महर्षियों ने आगे बढ़ने के लिए
त्याग किया परोपकार ,प्रेम ,और ज्ञान का सहारा लिया परन्तु आज के भारतीय उन प्रेरानायो को भूल कर
धोखा ,इर्ष्या,बेईमानी, और मक्कारी के द्वारा आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे है /
आज बड़ा भाई छोटे को प्यार नही देने चाहता बल्कि उसे कितना हानि पंहुचा सके इसके प्रयास में लगा
रहता है
जरा सोचिये हम सब कहा जा रहे है अब भी समय है /

भारतीय एकता संगठन
इलाहबाद

Thursday, August 13, 2009

कृष्ण जन्मास्टमी

साथियों,
कल नटखट मन मोहक श्री कृष्ण का जन्मदिवस है / श्री कृष्ण हमेशा कर्मको प्राथमिकता देते रहे /
इसका प्रमाण उनके द्वारा रचित गीता है /जो युगों युगों से इन्सान में कर्म के प्रति आस्था को जीवित
करती रही है / इतिहास गवाह है कर्म के कारन इस पृथ्वी पर अनेको विभूतियों ने प्रशिधि पाई

भारतीय एकता संगठन परिवार
इलाहबाद

Monday, July 27, 2009

संगठन सूचना

साथियों ,
भारतीय एकता संगठन जल्द ही आप सबके लिए एक योजना लाने जा रहा है / जिसमे आप घर बैठे
अपनी पसंद की पुस्तक किराये पर प्राप्त कर सकते है /आप को हर सप्ताह संगठन की तरफ़ से पुस्तक सूचि
भेजी जायेगी /जिसमे से आप अपनी पसंद की पुस्तक माँगा सकते है /
उपरोक्त सुचना ०५ सितम्बर से लागु होने की सम्भावना है

भारतीय एकता संगठन