Tuesday, November 24, 2009

दिनचर्या को बदले सुखी रहे

हाइपरटेंशन या हाइ ब्लड प्रेशर। यह बीमारी इन दिनों काफी आम है। इसकी प्रमुख वजह लोगों की बिगड़ी हुई दिनचर्या है। इस बीमारी में मरीज की धमनियां सिकुड़ जाती हैं, जिससे रक्त के प्रवाह में रुकावट उत्पन्न होती है। इस कारण रक्त का दबाव बढ़ जाता है। इस अवस्था को उच्च रक्तचाप कहते हैं। इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति का सिर भारी रहता है, आंखें लाल हो जाती हैं और पाचन तंत्र गड़बड़ाया रहता है। हाई ब्लड प्रेशर के चलते हार्ट फेल और हार्ट अटैक की आशंका बनी रहतीं हैं। डाक्टर इसे 'साइलेंट किलर' भी कहते हैं। रक्त का दबाव अधिक हो जाने पर इसके लक्षण स्पष्ट नहीं होते।
कारण :
-भारी वजन और मोटापा
-नियमित व्यायाम की कमी
-पुरखों से मिली हो बीमारी
-जरूरत से ज्यादा धूम्रपान
-शराब का अत्यधिक सेवन
-नमक ज्यादा खाने की आदत
-तनाव, चिंता और गुस्सा
-कोलेस्ट्राल का बढ़ जाना
कैसे करें बचाव: अपनी दिनचर्या में कुछ बातों को अपनाकर आप हाई ब्लड प्रेशर से दूर रह सकते हैं
-वजन को नियंत्रित कर : मोटापा भी हाई ब्लड प्रेशर की प्रमुख वजह है। यह बीमारी किसी भी उम्र में हो सकती है। इसलिए अपने वजन पर ध्यान देने के अलावा अपने बच्चों का भी वजन न बढ़ने दें।
-खाने में नमक कम करें : सामान्य मनुष्य को एक दिन में 2, 400 मिग्रा से ज्यादा नमक नहीं लेना चाहिए। हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित व्यक्ति को खाने में नमक की मात्रा कम लेनी चाहिए।
-शारीरिक श्रम अधिक करें: इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को केवल एक जगह पर बैठे रहकर काम नहीं करना चाहिए। आफिस में काम करते समय बीच-बीच में कुछ मिनट का अंतराल अवश्य लेना चाहिए।
-अल्कोहल का सेवन न करें: अल्कोहल का सेवन कम से कम करें। ब्लड में अधिक अल्कोहल की मात्रा से हृदयगति भी रुक सकती है।
-फल सब्जियां अधिक लें: खाने में वसायुक्त पदार्थो जैसे घी

No comments:

Post a Comment